BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

कोरोना से लड़कर उस पर विजय प्राप्त कर 14 पेशेंट हुए डिस्चार्ज



 DHAR: जिला प्रशासन के सभी विभागों के एकजुट प्रयास और निरंतर सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का प्रतिदिन सकारात्मक परिणाम आमजनों के बीच उत्साह उत्पन्न कर रहा है। इसी क्रम में उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाओं और बेहतर ईलाज के चलते आज महाजन हॉस्पिटल से 14 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर की ओर रवाना हुए। इन 14 व्यक्तियों में आठ धार के, चार पीथमपुर के एवं 2 व्यक्ति तिरला से है। इस तरह आज धार से कुल 14 व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर रवाना हुए।
     आज डिस्चार्ज हुए नवीन जोशी ने जिला प्रशासन और हॉस्पिटल की स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने बताया डॉक्टरों और स्टाफ ने पूरी सेवा और समर्पण भाव से हमारा इलाज किया जिस कारण आज हम स्वस्थ हुए हैं।      
     आठ वर्षीय फैजान ने बताया कि उन्हें यहां महसूस ही नहीं हुआ कि वह अस्पताल में है। उन्हें घर जैसा माहौल मिला। पूरा ध्यान रखा गया। समय पर खाना और दवाइयां दी गई।
      फरहीन खान ने बताया कि उन्होंने सोचा नहीं था कि इस तरह की उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उन्हें मिलेगी। जिला प्रशासन को इन व्यवस्थाओं के लिए धन्यवाद दिया।
   आज डिस्चार्ज हुए 14 व्यक्तियों में जफर खान, सबीना बी, फिजा बी, कंचन, ऋचा चैधरी, सुनीता राठौर, रीना, मो. रिजवान शमशीन खान, दीपक, पायल, नवीन जोशी, फैजान व फरीन खान शामिल है।
        कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने पहल करते हुए आज डिस्चार्ज हुए सभी 14 व्यक्तियों को बुके, गिफ्ट पैक्स व मेडिकल किट देकर सभी पेशेंट्स को घर पर ही 14 दिवस होम क्वॉरेंटाइन की समझाइश दी। सभी पेशेंट्स ने उन्हें मध्यप्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन की उच्च स्तरीय स्वास्थ्य व्यवस्थाएं एवं समय पर उपचार हेतु आवश्यक दवाइयां, उपकरण ,किट आदि प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया।
        कलेक्टर श्रीकांत बनोठ ने बताया कि अभी तक जिले में 76 पॉजिटिव केसेज आये है, जिसमें से 12 पॉजिटिव केसेज पहले ही स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। आज 14 ओर केसेज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं, इस तरह अभी तक कुल 26 केसेज डिस्चार्ज किये जा चुके है। इसके अलावा एक पेशेंट की मृत्यु हो गई थी। इसके अलावा आज की तारीख में 49 एक्टिव केसेज हैं। इन एक्टिव केसेज में से पाँच लोगों को आर्मबीडीट की कंडीशन हैं परंतु स्वस्थ हैं। 49 केसेज में से 12 लोगों की पहली रिसेम्पलिंग नेगेटिव आ चुकी हैं और दूसरी सेम्पलिंग हम लोगो आज भेज रहे हैं। अगले दो से तीन दिनों में वह रिपोर्ट भी आ जाएगी। अगर वह रिपोर्ट भी नेगेटिव आती है तो उन पेशेंट्स को डिस्चार्ज करने की स्थिति बन जाएगी। यह हम सभी के लिए अच्छी बात है, की हमारे यहाँ जितने भी केसेज है सभी सिम्टोमेटिक ओर माइल्ड हैं।
« PREV
NEXT »