BREAKING NEWS
latest



 

MP NEWS: राज्यपाल ने मंत्रिमंडल के सदस्यों के मध्य किया विभागों का आवंटन.....


 MP NEWS:  राज्यपाल लाल जी टंडन ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर मंत्रिमंडल सदस्यों के मध्य विभागों का आवंटन कर दिया है।
  राज्यपाल टंडन ने डॉ० नरोत्तम मिश्रा को मंत्री, गृह, लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, तुलसी सिलावट को मंत्री, जल संसाधन विभाग, कमल पटेल को मंत्री, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, गोविंद सिंह राजपूत को मंत्री, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण एवं सहकारिता विभाग और सुश्री मीना सिंह मांड़वे को मंत्री, आदिम जाति कल्याण विभाग का प्रभार दिया है।
« PREV
NEXT »