BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Coronavirus Lockdown in India : कल से कोरोना वायरस से लॉक डाउन के बीच दूरदर्शन पर प्रसारण होगी रामायण सीरियल....



 कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने लिए केंद्र सरकार 21 दिनों का लॉक डाउन में लोगो का घर पर समय बिताना मुश्किल साबित हो रहा है।

इसी बीच केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेडकर ने ऐलान किया है और बताया एक बार फिर जनता की मांग पर फिर से दोबारा दूरदर्शन पर रामानन्द सागर की टीवी सीरियल रामायण का प्रसारण कल 28 मार्च 2020 से किया जाएगा। पहला एपिसोड सुबह 9 बजे ओर दूसरा रात 9 बजे दिखाया जाएगा।


बताया जाता है कि रामानन्द सागर  की रामायण और बीआर चोपड़ा की महाभारत को फिर से दिखाने की मांग सोशल मीडिया पर कुछ दिनों मांग उठ रही थी। ऐसे में उन सभी मांग पूरी करते हुए दोबारा रामायण का प्रसारण शुरू किया जा रहा है। 

 ये भी जानिए- रामायण का प्रसारण दूरदर्शन पर 25 जनवरी 1987 से आरंभ हुआ था तब यह टीवी पर आने वाला सबसे बड़ा मेगा सीरियल था। उस वक्त दूरदर्शन भारत मे चलने वाला एक मात्र टीवी चैनल था।

« PREV
NEXT »