BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल ने नव वर्ष पर पोषण पुर्नवास केन्द्र में वितरित किए बिस्किट,अंडर-19 क्रिकेट टीम में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली बालिका पायल काग को किया सम्मानित



  RAJGARH(DHAR)। लक्ष्य सेन्ट्रल स्कूल में आज नव वर्ष हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय में विशेष असेम्बली का आयोजन भी किया गया। जिसमें एसजीएफआई द्वारा आयोजित अंडर-19 टेनिस बाल क्रिकेट नेशनल टुर्नामेंट में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर गोल्ड मेडल हासिल करने वाली ग्राम रतनपुरा की बालिक पायल काग का विद्यालय के संचालक मंडल द्वारा पुष्पहार से स्वागत कर प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। संचालक मंडल द्वारा बालिका की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं  को कठीन परिश्रम करने एवं सफलता के मार्ग पर चलने की बात कही गई। विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन जाट ने विद्यालय के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। साथ ही विद्यालय के विद्यार्थीयों एवं शिक्षकों के समूह ने पोषण पुनर्वास केन्द्र सरदारपुर का भ्रमण किया। 




  इस दौरान वहां उपस्थित कुपोषित बच्चों को बिस्कीट वितरीत किए गए। साथ ही सामुदायीक स्वास्थ्य केन्द्र के डाॅ. एमएल जैन ने विद्यार्थियों को कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुए कुपोषण के कारण एवं सही पोषण के बारे में बताया। विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य केन्द्र पर उपस्थित चिकित्सकों एवं स्टाॅफ का आभार व्यक्त किया। इस दौरान विद्यालय के चिकित्सक डाॅ. पुखराज परवार का विशेष सहयोग रहा। अंत में विद्यालय के सभी सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने एक-दुसरे को मिठाई खिलाकर नये वर्ष की शुभकामनांए दी।
« PREV
NEXT »