BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विधायक ग्रेवाल ने लाखो की लागत से विकास कार्यो का भूमिपुजन किया,निरंतर मिल रही विकास कार्यो की सौगातो से क्षेत्र मे खुशी की लहर




 सरदारपुर(धार)। शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा विभीन्न ग्राम पंचायतो मे लाखो रूपयो की लागत से विकास कार्यो का भूमिपुजन किया गया, निरंतर मिल रही विकास कार्यो की सौगातो से क्षेत्री मे खुशी की लहर है। विधायक ग्रेवाल द्वारा भौपावर मे विधायक निधी से 10 लाख की लागत से सीसी रोड, पटलावदिया मे विधायक निधी से भेरूजी मंदिर से नेमाजी के घर तक 10 लाख की लागत से सीसी रोड, खमालिया मे 05 लाख की लागत से पुलिया निर्माण, खरेली के रूपारेल मे 10 लाख की लागत से मांगलिक भवन का भूमिपुजन किया गया। साथ ही विगत दिवस ग्राम चालनीमाता मे 08 लाख की लागत से सीसी रोड, ग्राम भेरूपाडा मे 07 लाख की लागत से सीसी रोड, ग्राम उटावा मे 10 लाख की लागत से मांगलिक भवन का भी भूमिपुजन किया गया। 
  इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, नगर परिषद् अध्यक्ष भंवरसिंह बारोड, सैक्टर अध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, सरपंच कमल डामर, बालु राठौड, भुवानसिंह, बाबु, धनसिंह, विनोद सिंगार, बहादुरसिंह गणावा, केकडिया डामोर, तुलसीराम कुमावत, प्रभुलाल जाट, सरपंच संघ अध्यक्ष मयाराम मेडा, मण्डलम अध्यक्ष जगदीश पाटीदार, गोपाल मारू, रविन्द्र तबियार, कोदरसिंह पटेल, दिनेश पटेल, टिंकु पुरोहित, राजकुमार सिंघार, नरवरसिंह चावडा, ईश्वर बगडावत आदि जनप्रतिनिधी, पदाधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »