BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजोद मे महाविद्यालय की अभिस्वीकृति का पत्र विधायक ग्रेवाल क्षैत्रवासियो को सौपेंगे....


 सरदारपुर(धार)। राजोद मे वर्षो से चली आ रही शासकीय महाविद्यालय प्रारंभ करने की मांग अब पुरी होती दिखाई दे रही है। मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार एवं सरदारपुर मे प्रताप ग्रेवाल के विधायक बनने के बाद से ही भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई), कांग्रेस पार्टी सहित क्षेत्रीय जनता एवं विद्यार्थियो द्वारा विधायक प्रताप ग्रेवाल से राजोद मे महाविद्यालय की स्वीकृति की मांग की जा रही थी। उक्त मांग के संबंध मे विगत दिनो अभिस्वीकृति प्राप्त हो गई है। जिस पर एनएसयूआई, युवक कांग्रेस, वरिष्ठ कांग्रेस द्वारा दिनांक 31 दिसम्बर को सुबह 11 बजे राजोद बस स्टैण्ड पर विधायक प्रताप ग्रेवाल का भव्य स्वागत किया जाएगा एवं विधायक ग्रेवाल द्वारा महाविद्यालय प्रारंभ करने का अभिस्वीकृति पत्र क्षैत्रवासियो को सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी विधायक कार्यालय से निज सहायक विष्णु चौधरी द्वारा दी गई।
« PREV
NEXT »