BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में भव्य खाटू श्याम कीर्तन में हज़ारो श्रद्धालु बने साक्षी,दर्शन कर भजनों पर झूमे श्याम प्रेमी,देर रात तक चला आयोजन....





  राजगढ़(धार)। धर्मनगरी राजगढ़ में  करने वाले श्याम कराने वाले श्याम श्याम दीवाने परिवार राजगढ़ द्वारा भव्य खाटू श्याम कीर्तन का आयोजन रात्रि 9 बजें  न्यू बस स्टैंड राजगढ़ पर आयोजित हुआ।
  एक शाम खाटू वाले के नाम कीर्तन मैं परम् पूज्य गुरुदेव योगेश्वर जी महाराज (बालीपुर धाम) के सानिध्य में ज्योत प्रज्वलित की गई जिसमें भव्य दरबार छप्पन भोग,आलौकिक श्रृंगार,इत्र पुष्प व वर्षा ओर अखंड ज्योत चूरमे की महाप्रसाद के साथ एक श्याम खाटू वाले के नाम के आयोजन आरंभ हुआ। इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल भी सम्मिलित हुए।





 भव्य कीर्तन में भजन गायक प्रमोदत्रिपाठी,अमित पारिख,नयन श्री राठौर ओर जितुराज वैष्णव ने बाबा खाटू श्याम कीर्तन की अपनी भव्य प्रस्तुति दी।
  भव्य कीर्तन में लिए हजारों की संख्या में श्याम प्रेमी खाटू श्याम के दरबार में पधारे और कीर्तन का लाभ लिया।
इस कीर्तन में बालीपुर मनावर वाले सन्त परम् पूज्य गुरुदेव योगेश्वर जी महाराज, परम् पूज्य संत श्री श्रवण नाथ जी (उड़ी बाबा) व परम् पूज्य कृष्णनाथ जी गुरुदेव द्वारा खाटू श्याम कीर्तन में पधारे सभी श्याम प्रेमियों को आशीर्वाद प्रदान किया देर रात्रि तक दर्शनाथ हेतु बड़ी सँख्या में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। देर रात्रि तक बाबा खाटू श्याम कीर्तन भजनों पर श्याम प्रेमी झूमते नजर आए। वही श्याम दीवाने परिवार राजगढ़ क्षेत्र द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी कढ़ी एवं चाय पानी के लिए भव्य स्टॉल लगाया गया । भजनों के साथ-साथ कड़कती ठंड में श्याम प्रेमियों ने कढ़ी खिचड़ी और चाय का आनंद लिया।
   रात्रि 3:00 बजे बाबा खाटू श्याम को महा प्रसादी का भोग लगाया गया साथ ही महाआरती उतारी गई तत्पश्चात सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
« PREV
NEXT »