BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पायदान पर रही राजगढ की नवयुवक परिषद




   राजगढ़(धार)। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय संयुक्त अधिवेशन पिपलौदा नगर में पुण्य सम्राट आचर्य श्री जयंतसेनसूरीश्वरजी म.सा. के पटधर आचार्य नित्यसेनसूरीश्वरजी म.सा. की निश्रा में सम्पन्न हुआ। इसमें राजगढ सहित विभिन्न प्रदेशों के हजारों सदस्यों की उपस्थिति में  नवयुवक परिषद राजगढ शाखा सर्वश्रैष्ठ प्रथम शाखा के रूप में उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरूस्कृत की गई। उल्लेखनीय है कि शाखा निरंतर 6 वर्षो से श्रैष्ठ शाखाओं की श्रैणी में पुरस्कृत की जा चुकी है।
शाखाध्यक्ष मांगीलाल मामा ने बताया कि वर्षभर शाखा दवारा सामाजिक क्षैत्र में नैत्र शिविर, सर्वरोग निदान शिविर, पशु चिकित्सा शिविर तथा धार्मिक क्षैत्र में 7 यात्रा, विभिन्न मुख्य दिवसों पर जीवदया कार्य, अनुकंपा दान, पौधारोपण एवं अनेक धार्मिक, सामाजिक व जनकल्याण कार्य किये जाते है। आज सतत 6 वर्ष से राजगढ शाखा श्रैष्ठ शाखा से पुरस्कृत हो चुकी है।

तरूण परिषद राजगढ भी चिकित्सा क्षैत्र में हुई पुरस्कृत -

एक दिन पूर्व आयोजित तरूण परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन में राजगढ शाखा को निरंतर स्वास्थ्या शिविर आयोजन में उत्कृष्ट कार्य हेतु चिकित्सा क्षैत्र पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आचार्यश्री ने कहा परिषद समाज का अभिन्न अंग है, परिषद जिन शासन प्रभावना व समाज के कार्यो में कंधा से कंधा मिलाकर चल रही है। यह संस्था पुण्य सम्राटश्री के आशीर्वाद से समाज की अग्रणी संस्था बनी हुई है।
नवीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की हुई घोषणा -

अधिवेशन में आचार्यश्री दवारा नवयुवक परिषद के नवीन राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा की गई जिसमें श्री रमेशभाई धरू मुम्बई को पुनः नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया। महामंत्री सुधीर लोढा मंदसौर, मध्यप्रदेश इकाई अध्यक्ष राजेन्द्र दंगवाडा बडनगर, महामंत्री  चिराग भंसाली एवं दक्षिण इकाई अध्यक्ष  बाबुलाल सवाणी को बनाया गया।
  तथा तरूण परिषद में राष्ट्रीय अध्यक्ष राज देसाई मुम्बई, महामंत्री हर्ष कटारिया पिपलौदा, उपाध्यक्ष राहुल सकलेचा उज्जैन व दिप दोसी सूरत एवं कोेषाध्यक्ष श्री सपन लोढा टांडा को नियुक्त किया गया।
    इस अवसर पर अधिवेशन में राजगढ शाखा से  बाबुलाल मामा, बसंतीलाल लोढा, दिलीप भंडारी, विजय बाफना, शैतानमल डांगी, शांतिलाल जैन केमिस्ट, शिखर जैन पापड़ वाला, महेंद्र छाजेड़, नितिन धाडीवाल, प्रफुल्ल मामा, संजय हरण, प्रणय भंडारी, गौरव हरण,  धवल डांगी, हर्ष बाफना, संदेश संचेती, चैत्य मामा, नित्य मंडवाडा आदि सदस्य उपस्थित थे।
« PREV
NEXT »