BHOPAL मध्यप्रदेश शासन द्वारा जिले की ऐसी
शख्सियत की लघु फिल्म तैयार की जा जाएगी जिन्होंने अपने व्यक्तित्व एवं कृतित्व से
लोगों के कल्याण हेतु उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जिले में इस प्रकार के कार्य करने
वाले व्यक्ति अपना बायोडाटा तथा किए गए कार्यों के संबंध में डिजिटल माध्यम से
जानकारी फोटो वीडियो एकत्रित कर एक सप्ताह के अंदर जिला जनसम्पर्क कार्यालय में
अधिकारी को प्रदाय कर सकते है अथवा सूचनाएं प्रेषित कर सकते है। इस प्रकार के
व्यक्तियों की सूची जनसम्पर्क विभाग को भेजी जाएगी ताकि चयनित व्यक्तित्व और
कृतित्व के आधार पर एक लघु फिल्म तैयार की जाएगी।

