BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़: मुनिराज पीयूषचन्द्र विजयजी का भव्य मंगल प्रवेश 24 मार्च को








   राजगढ़ (धार)। श्री सोधर्म वृहत्तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के तत्वावधान में श्री मोहनखेड़ा तीर्थ प्रेरक आचार्य श्री ऋषभचंद्र सुरीश्वर जी आज्ञानुवृति व वर्तमान सप्तम वर्षीताप तपस्वी मुनिराज श्री पीयूषचन्द्र विजयजी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 24 मार्च 2026 को होने जा रहा है।

   त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के अध्यक्ष संदीप खजांची ने बताया कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 7 बजे हेमकमल धाम मंदिर (पुराना बस स्टैंड) से होगी, जहाँ से मुनि श्री की भव्य अगवानी की जाएगी। इसके पश्चात सुबह 9:30 बजे राजेंद्र भवन में मुनिराज के मंगल प्रवचन होंगे। श्री संघ ने समस्त धर्मप्रेमी जनता से इस पावन प्रसंग में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।

« PREV
NEXT »