BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सरदारपुर में माँ माही माता प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कल से, राजगढ़ से निकलेगी भव्य शोभायात्रा




 
 
   राजगढ़/सरदारपुर। माँ माही माता की असीम कृपा और प.पू. गुरुदेव श्री मंगलदासजी महाराज (बलदेव हनुमानजी) की प्रेरणा से कल, 24 जनवरी शनिवार को प्रातः 11 बजे भव्य नगर भ्रमण एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा राजगढ़ के प्रमुख मार्गों से प्रारंभ होकर सरदारपुर के मुख्य मार्गों से होती हुई माही तट पर पहुँचेगी।

विद्वानों के सानिध्य में होंगे अनुष्ठान

  महोत्सव में श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का वाचन कथा प्रवक्ता श्री कमलकिशोरजी शर्मा (बेटमा) द्वारा किया जाएगा। यज्ञ की समस्त विधियाँ यज्ञाचार्य पं. श्री योगेशजी शर्मा (राऊ) के मार्गदर्शन में संपन्न होंगी, जबकि मंदिर के पुजारी श्री बजरंगदासजी (बरखेड़ा आश्रम) अपनी सेवाएँ देंगे।

नर्मदा जयंती पर कलश यात्रा और मण्डप प्रवेश

  रविवार 25 जनवरी को नर्मदा जयंती और गुप्त नवरात्रि के पावन पर्व पर हेमाद्री कर्म, भव्य कलश यात्रा और पंचांग कर्म के साथ मण्डप प्रवेश का आयोजन होगा। सोमवार 26 जनवरी को देव आह्वान के साथ स्थापना कथा का प्रारंभ किया जाएगा।

मुख्य मूर्ति संस्कार और शिखर स्थापना

  मंगलवार 27 जनवरी को इस महोत्सव का मुख्य आयोजन 'माँ माही माता मूर्ति संस्कार' एवं शिखर स्थापना विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। इस दौरान गुप्त गौमुख स्थापना और श्री पंचकुण्डात्मक श्रीराम रामायण महायज्ञ के विशेष अनुष्ठान भी होंगे।

कथा एवं यज्ञ का समय 

  आयोजन के दौरान प्रतिदिन दोपहर 12 से 4 बजे तक कथा का वाचन होगा। यज्ञ का समय प्रतिदिन प्रातः 8 से 11 बजे एवं सायं 3 से 6 बजे तक निर्धारित किया गया है।

प्रतिदिन रात्रि में सुंदरकाण्ड एवं भजन

  श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन रात्रि में विशेष सुंदरकाण्ड एवं भजनों का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का समापन 1 फरवरी को कथा विराम, यज्ञ पूर्णाहुति, संत समागम और विशाल भंडारे के साथ होगा।

आयोजक मंडल

  इस आयोजन के विनीत श्री रामपालकी सरकार, दादा नरखेड़ा ग्रुप, राज ऋषभ ग्रुप और सोनाणा खेतलाजी भेरुजी भक्त मंडल ने क्षेत्र की धर्मप्रेमी जनता से अधिक से अधिक संख्या में पधारने की अपील की है।
« PREV
NEXT »