BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

जमशेदपुर जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में SHE रन में महिला भागीदारी का नया रिकॉर्ड

 

जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित टाटा स्टील SHE रन इस बार महिलाओं की भारी भागीदारी और उत्साह के कारण केंद्र में रही। शहर के अलग-अलग इलाकों से आई महिलाओं ने न सिर्फ फिटनेस के प्रति अपनी जागरूकता दिखाई, बल्कि शाम के समय आयोजित इस रन के जरिए यह संदेश भी दिया कि महिलाएँ सुरक्षित माहौल में बेझिझक खेल और सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले सकती हैं। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को रनिंग जैसे खेलों से जोड़ना, आने वाले जमशेदपुर रन के प्रति जागरूकता बढ़ाना और महिला स्वास्थ्य व सुरक्षा को प्राथमिकता में लाना था।

दौड़ दो आयु वर्गों में आयोजित हुई, जिनमें प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया। 35 वर्ष से अधिक उम्र की श्रेणी में नीतू, वी. रानी और ममता क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं, जबकि 18–35 वर्ष वर्ग में सुशीला समद, निर्मला सोय और अदिति मुर्मू ने टॉप तीन स्थान हासिल किए। इस दौरान कई प्रतिभागियों को विशेष सम्मान भी दिया गया, 18 वर्षीय खुशी कुमारी सबसे कम उम्र की धाविका रहीं; ममता प्रुस्टी ने साड़ी पहनकर दौड़ पूरी कर सभी को प्रेरित किया; सोनाली कुमारी को बेस्ट ड्रेस्ड चुना गया; और 53 वर्षीय डॉ. राधिका नायन ने सबसे वरिष्ठ प्रतिभागी के रूप में सभी का ध्यान खींचा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. अलोकानंदा रे और विशिष्ट अतिथि शालिनी सुलक्षणा ने महिलाओं के स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और सामाजिक भूमिका पर जोर देते हुए पूरा आयोजन देखने को मिला। संस्कृति शोषण वेलफेयर फाउंडेशन से पुरबी घोष और मुनमुन चक्रवर्ती ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। उत्साह, अनुशासन और सकारात्मक माहौल के साथ आयोजित यह SHE रन जमशेदपुर में महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और बदलती सोच का एक मजबूत उदाहरण बनकर सामने आई।

« PREV
NEXT »