सरदारपुर : शासन की अमृत 2ण.0 अंतर्गत पौधरोपण अभियान वुमन फॉर ट्री के तहत शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों अनुसार नगर परिषद राजगढ़ मे तीन चयनित स्व सहायता समूहो को वन परिक्षेत्र सरदारपुर के रेंजर डॉ शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा एक दिवसीय पौधारोपण का प्रशिक्षण प्रदाय किया गया । प्रशिक्षण मे नारी शक्ति के योगदान का उल्लेख कर चिपको आंदोलन मे महिलाओ का पर्यावरण संरक्षण मे महत्व बताया गया। पौधरोपण हेतु क्षेत्र चयनए नर्सरी से मानक स्तर के पौधे का चयनए रोपण के समय बरती जाने वाली सावधानियों का विस्तृत जानकारी दी गई । सोलंकी द्वारा वन विभाग द्वारा किए जा रहे पौधरोपण और अन्य कार्यों का विडिओ डॉक्यूमेंटरी दिखाई गई एवं पौधारोपण कार्य का डेमो भी कर के बताया गया । पौधारोपण के साथ.साथ पौधों को रोपने के उपरांत सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया । कार्यक्रम मे राजगढ़ वन स्टाफ अमन टेगोरए रमेश मेडा ए मनीष पँवार एवं नगर परिषद की और से माँगिलाल जी उपस्थित रहे ।
.jpeg)

