BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शनि जयंती पर श्री शनि शितला माता मंदिर में विधिवत महाभिषेक, ध्वजारोहण और विशाल महाभोज का आयोजन




 

  राजगढ़ (धार)। नगर के प्रसिद्ध श्री शनि शितला माता मंदिर, शनि गली राजगढ़ में आज शनि जयंती का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला चली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

  सुबह भगवान श्री शनिदेव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महाभिषेक संपन्न हुआ, जिसे पंडित श्री कृष्णा जी भारद्वाज (माताजी मंदिर) ने संपन्न कराया। महाभिषेक समिति के राजा सेठ, मुकेश माहेश्वरी एवं निलेश सोनी द्वारा किया गया।

  महाभिषेक के पश्चात मंदिर के पुजारी श्रवण जोशी एवं सूरज जोशी द्वारा ध्वजारोहण और महा आरती की गई। मंदिर शिखर पर ध्वजा संजय कुमार सराफ – सोरभकुमार सराफ परिवार की ओर से सचिन सराफ और आशय जैन द्वारा चढ़ाई गई।

 शनि जयंती के इस पावन अवसर पर महा आरती के साथ 56 भोग का भव्य आयोजन हुआ। भगवान शनिदेव की महाआरती ज्योतिषाचार्य श्री पुरुषोत्तम जी भारद्वाज की अगुवाई में संपन्न हुई, जिसमें समिति के राजा सेठ, मुकेश माहेश्वरी,निलेश सोनी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

 शाम 4 बजे से मंदिर परिसर में विशाल महाभोज प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हज़ारों नगरवासियों ने सहभागिता की। रात्रि में भी विशेष महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्ति और आध्यात्मिकता से सराबोर रहा।सम्पूर्ण आयोजन धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं के सहयोग से  सम्पन्न हुआ।

« PREV
NEXT »