BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़: गुरूदेव श्री की साधना स्थली में छत्र हिलने की अद्भुत घटना




 


  राजगढ़ नगर स्थित गुरूदेव श्रीमद राजेंद्रसूरीश्वरजी महाराज की साधना स्थली राजेंद्र भवन में एक चमत्कारी घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गुरूदेव की प्रतिमा के ऊपर स्थित छत्र 30 मिनट से अधिक समय तक लगातार हिलता रहा, जिससे गुरुभक्तों में आश्चर्य और भक्ति का भाव उमड़ पड़ा।

  यह घटना जैसे ही सामने आई, बड़ी संख्या में गुरुभक्त मंदिर में एकत्र हो गए और इस अलौकिक घटना को देखने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहली बार ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सभी को भावविभोर कर दिया।

  अब प्रश्न यह उठता है कि यह छत्र हिलना मात्र संयोग था या कोई आध्यात्मिक संकेत? गुरुभक्तों का मानना है कि यह कोई दैवीय कृपा हो सकती है, जो गुरूदेव की उपस्थिति का आभास करा रही हो।

 यह घटना शाम के बाद कि बताई जा रही है वही लगभग 9:40 बजे के बाद छत्र अपने स्थान पर स्थिर हो गया,लेकिन इस रहस्यमयी घटना ने गुरुभक्तों के मन में श्रद्धा और आस्था को और प्रबल कर दिया है।



« PREV
NEXT »