BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

महाशिवरात्रि पर निकली राजगढ़ के राजा की शाही शिव बारात



  राजगढ़ (धार)। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर अति प्राचीन श्री मंशा महादेव मंदिर, मालीपुरा, राजगढ़ से राजा महाकाल की भव्य शाही बारात निकाली गई। इस शिवशाही बारात को लेकर पूरे नगर में भक्तिमय माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयकारों के साथ भगवान शिव की बारात का स्वागत किया।

  शोभायात्रा में बेलगाड़ी पर शिव-पार्वती की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। बाबा चंद्रमौलेश्वर पालकी में और बाबा मनमहेश जी हाथी पर सवार होकर नगर भ्रमण को निकले। सांवरिया सेठ की झांकी, डीजे, बैंड, रथ, नासिक ढोल और भक्तों की टोलियों ने शिवभक्ति का अनुपम दृश्य प्रस्तुत किया।

  बारात में भजनों की धुन पर महिलाएं झूमती नजर आईं, जबकि एक ट्रॉली पर सजी बालिकाओं की झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। जितुराज वैष्णव एंड पार्टी के भक्तिगीतों से पूरा नगर शिवमय हो गया। इस दौरान शिवभक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। चारों ओर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

  सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने भी शिव बारात का स्वागत किया। नगर के प्रमुख मार्गों पर बैनर और स्वागत द्वार लगाए गए। यात्रा दोपहर 1 बजे श्री मंशा महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर तीन बत्ती चौराहा, लाल दरवाजा, चबूतरा चौक, श्रीराम मंदिर, बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, चौपाटी होते हुए पुनः मंशा महादेव मंदिर पर संपन्न हुई।

  शोभायात्रा के समापन पर भोलेनाथ की महाआरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। आयोजन को सफल बनाने में मनोज माली, सुनील माली, गोविंद मोरी, पंडित शर्मा, महेश बरिया, अजय चौहान, दीपक मात्र, मुन्नालाल माली, विनोद यादव, ओमकार मेघवाल और दिनेश मेघवाल सहित पूरी समिति का विशेष योगदान रहा।

« PREV
NEXT »