BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मांडव में 9-10 जनवरी को आयोजित होगा आईजा का राष्ट्रीय अधिवेशन,प्रमुख हस्तियां भी होंगी शामिल

 


  मांडव में 9 और 10 जनवरी को होने वाले अखिल भारतीय जैन संघ (आईजा) के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी को लेकर रविवार को श्री मोहनखेड़ा तीर्थ पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में प्रदेश पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों से आए कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित हुए और उन्होंने अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। सभी ने एक स्वर में अधिवेशन को सफल बनाने के लिए एकजुट होकर तन, मन और धन से कार्य करने की बात कही।

  इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप बाफना ने कहा कि हम सभी समाजहित में संगठित होकर अधिवेशन को सफल बनाने के लिए कार्य करेंगे। मांडव में होने वाला यह राष्ट्रीय अधिवेशन मध्य प्रदेश में नया इतिहास रचेगा। महामंत्री दीपक दुग्गल ने सभी से मिलजुल कर अधिवेशन में कार्य करने का आग्रह किया।

  प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलेश जैन दाइजी थांदला ने आयोजन की तैयारी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 9 जनवरी को मोहनखेड़ा तीर्थ पर एकत्रित होकर सदस्य भोपावर तीर्थ, अमझेरा पारसनाथ तीर्थ, धार तीर्थ की यात्रा करते हुए बसों के माध्यम से मांडव पहुंचेंगे। इस यात्रा का लाभ सभी ने अनुमोदित किया।

  बैठक में समकित तलेरा थांदला ने मांडव में आयोजित अधिवेशन के कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी दी। इसके अतिरिक्त बैठक में पंकज जैन (धार), प्रदीप जैन (इंदौर), प्रकाश जैन (टांडा), पंकज जैन नवनीत जैन (धर), कपिल पारीक (मांडव), अशोक जैन (उमरबन), अजय जैन, दीपक जैन, सुनील बाफना, धर्मेंद्र भंडारी, अक्षय भंडारी (राजगढ़), अमित बोबड़ा (थांदला), प्रमोद जैन (खरगोन), शुभम गादिया (टांडा) और आशीष जैन (इंदौर) ने अधिवेशन की तैयारी और इसे सफल बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

  इस अधिवेशन में विभिन्न कार्यों में अपनी पहचान बना कर जैन समाज को गौरवान्वित करने वाली प्रमुख हस्तियां भी शामिल होंगी, जो आयोजन को और भी प्रभावशाली और यादगार बनाएंगी।

« PREV
NEXT »