अनेक वर्षों बाद फिर चबूतरा चौक पर विराजित हुई माता रानी,श्री शारदेय नवरात्रि महामहोत्सव आंरभ,आए ब्रह्मलीन गोंविद याद.....




  राजगढ़ (धार)। नगर में वर्षों पुराने स्थान चुबतरा चौक पर लगभग 20 वर्ष पूर्व ब्रह्मलीन गोंविद नेतड़ी के मार्गदर्शन में नवरात्रि महोत्सव कई वर्षों तक मनाया गया था पुनः वर्षों बाद श्री शारदेय नवरात्रि महामहोत्सव एवं गरबा रास का भव्य आयोजन दादा नरखेड़ा ग्रुप,राज ऋषभ ग्रुप एवं रामपालकी मित्र मंडल राजगढ़ की ओर से मनाया जा रहा है। आज चबूतरा चौक पर पूजन अर्चन के साथ यह आयोजन की शुरुआत हुईं । साथ ही पावागढ़ से ज्योति भी लाई गई। चौक से बेंड ढोल ताशे के साथ माता जी की प्रतिमा के साथ कुम्हार के घर गए जहां से कलश ज्योति यात्रा प्रमुख मार्गो से होते हुए पुनः आयोजन स्थल पर पहुँचे । जहां पर विधि वट घटस्थापना कर आरती उतारी गई और प्रसादी का वितरण किया ।