BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

धर्म नगरी राजगढ़ नगर में श्रीमद भागवत पुराण ज्ञान गंगा महोत्सव 23 से आंरभ,13 मंदिरों में कथावाचक बहाएंगे धर्म की गंगा,श्री चारभुजा युवा मंच तैयारियों में जुटा



  राजगढ़ (धार)। धर्म नगरी राजगढ़ नगर में 23 सितंबर शनिवार से धर्म की गंगा बहेगी। राजगढ़ नगरवासियों को इस दिन का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि यह धर्म की गंगा एक या दो नहीं बल्कि नगर के 13 मंदिरों में 13 कथावाचक 7 दिनों तक कथा का वाचन करेंगे। हर वर्ष होने वाला यह आयोजन इसलिये विशेष है क्योंकि यह अब तक 35 वर्ष बीतने के बाद आज भी अनवरत जारी है और इस बार यह 36 वे वर्ष में प्रवेश करने जा रही है। यह आयोजन 23 सितंबर शनिवार से आरंभ होकर 29 सितंबर शुक्रवार तक किया जाएगा।  श्रीमद भागवत कथा का आयोजन वर्ष 1987 से आंरभ हुआ था। इस वर्ष भी सहयोगी संस्था श्री चारभुजा युवा मंच में संपूर्ण सनातन समाज के सहयोग यह आयोजन अनूठा हो जाता है। इसका उदारहण है कि जब कथा का समापन पर विशाल धर्मयात्रा निकलती है तो हर वर्ग,हर समाज का व्यक्ति इसके स्वागत के लिये पलक पावड़े बिछाकर इंतजार करता है,जो सामाजिक एकता का परिचायक है। मंदिर परिसर कथा आयोजन के लिए सज गए हैं।  


ये आचार्य करेगे कथा का वाचन

1. श्री पांच धाम एक मुकाम माताजी मंदिर - श्री हेमंतजी भारद्वाज (राजगढ़) 2. श्री देववंशी मालवीय लौहार समाज श्री राम मंदिर - श्री प्रवीणजी शर्मा (बड़ा बड़दा) 3. श्री मुक्तेश्वर महादेव मंदिर, मण्डी - श्री अखिलेश जी शर्मा (कंजरोटा) 4. श्री लालबाई - फुलबाई माताजी मंदिर - श्री चंद्रप्रकाशजी दवे (लाबरिया) 5. श्री राधाकृष्ण शेषशायी क्षत्रिय राजपुत समाज मंदिर -श्री कृष्णकांतजी शर्मा (छड़ावद) 6. श्री शंकर मंदिर मालीपुरा -श्री पवनजी शर्मा (राजगढ़) 7.श्री सरकारी राम मंदिर - श्री सुनिलजी शर्मा (भानगढ़) 8. श्री राधा-कृष्ण गवली समाज मंदिर - श्री लखनजी शर्मा (राजगढ़) 9. श्री सेन समाज, राम मंदिर - श्री महेषजी शर्मा (राजोद) 10. श्री चारभुजाजी मंदिर - श्री आचार्य मधुसूदन सिंवाल (देवपुरी राजस्थान),11. श्री बाबा रामदेव मंदिर,चारण समाज - श्री अभिषेकजी व्यास (बालोदा) 12. श्री राम मंदिर, दलपुरा - श्री मधुसुदनजी शर्मा, (फुलगांवड़ी) 13. श्री आईमाताजी मंदिर, दलपुरा - श्री प्रकाषजी शर्मा (सोनगढ़) के मुखारबिंद से कथा का वाचन होगा।

यह होंगे मुख्य आयोजन-

 नगर में डोल ग्यारस पर झुले- 25 सितम्बर सोमवार को माताजी मंदिर से दोप. 3 बजे से आरंभ होंगे।साथ ही श्री कृष्णजन्मोत्सव 26 सितम्बर मंगलवार जन्म समय दोप. 3 बजे मनाया जाएगा व जन्म जुलुस श्री चारभुजाजी मंदिर से सायं 4 बजे से। विशाल वाहन रैली 27 सितम्बर 2023, बुधवार,माताजी मंदिर प्रांगण से सायं 7 बजे से निकाली जावेगी।  विशाल धर्मयात्रा 29 सितम्बर  शुक्रवार को माताजी मंदिर से दोप. 1 बजे से आरंभ होगी। उपरोक्त समस्त जानकारी मंच के अध्यक्ष महेश राठौड़ ने दी। 

« PREV
NEXT »