1 करोड़ से शहर की पांच सड़कों का होगा कायाकल्प



 राजगढ़ (धार)। राजगढ़ नगर की सड़कों की हालत को सुधारने के लिए कायाकल्प योजना के तहत नगर की पांच सड़कों को चयनित किया गया है। इसका काम भी शुरू कर दिया गया है।

    नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक जैन ने बताया कि करीब एक करोड़ की लागत से होने वाले काम के तहत महाविद्यालय के आगे स्थित स्मृति वन से मंडी गेट तक, नरटोड़ी से मंडी रोड़, कुक्षी रोड़ से धोबीघाट, आरा मषीन से मोहनखेड़ा गेट व माताजी मंदिर के आगे से मैला मैदान में स्थित फव्वारा चौक तक यह काम होगा। यह काम ठेकेदार द्वारा पांच दिनों में समाप्त किया जाएगा। बहरहाल, इसकी शुरूआत सोमवार से हो गई है। करीब एक करोड़ की लागत से शहर की पांच सड़कों की दषा बदलने के लिए काम विधायक प्रताप ग्रेवाल और नगर परिषद की निगरानी में आरंभ हो गया। 

  विधायक ग्रेवाल ने ठेकेदार को स्पष्ट कहा है कि यह काम पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। इस कार्य के तहत 40 एमएम की परत चढ़ाई जाएगी। 

  इस कार्य की शुरूआत के अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा महेष जायसवाल, दीपक जैन उपाध्यक्ष, पार्षद सन्नी सिसौदिया, राजेष गुंडिया, पार्षद प्रतिनिधि भरत सिंगार, प्रवीण गरू, नीलेष सिंगार, जिला कांग्रेस सचिव राजेंद्र लोहार, उपयंत्री आराधना डामोर, सहायक यंत्री राजकुमार ठाकुर आदि उपस्थित रहे।