BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

जो गलत है उसका खुलकर विरोध करो: विश्वबंधुसिंह,श्री राजपूत करणी सेना ने शोर्य गर्जना समारोह का किया आयोजन,निकाली यात्रा




  नागदा(धार)। हम अपने क्षेत्र के राजा को कभी याद नही करते है। हमे उनकी पुण्यतिथि एवं जयंती को मनाना चाहिए। क्योंकि उनकी वजह से ही आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। आज कुछ लोगों द्वारा साजिष के साथ फिल्मों में पूर्वजों का बदनाम किया जा रहा है। मैं नही कहता कि लड़ाई करो, लेकिन जो गलत हो रहा है उसको विरोध करो। सही का समर्थन करो। राजनीति करो, लेकिन राजनीति चापलूसी और चाटुकारिता सिखाती है। जबकि प्रारंभ से ही हमारे खून में नेतृत्व का गुण है। हमें किसी पार्टी की जरूरत नही है। यदि हम अब भी चुप रहे तो आने वाले समय में युवा पीढ़ी के लिए घातक होगा।

  उक्त बातें रविवार को नागदा में श्री राजपूत करणी सेना (मुल) द्वारा आयोजित शोर्य गर्जना समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विष्वबंधूसिंह राजपूत ने कही। सभा के पूर्व शाम करीब साढ़े चार बजे राजपूत धर्मषाला से शोर्य यात्रा प्रारंभ हुई। यात्रा में युवागण पारंपारिक वेषभूषा में शामिल हुए थे। डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर युवागणों द्वारा यात्रा मार्ग में अनेकों  स्थानों पर करतब दिखाए गए। वही हाथों में भगवा ध्वज लिए नृत्य भी किया। यात्रा का करीब पंद्रह से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। इससे पूरा यात्रा मार्ग फूलों से पटा  नजर आया। यात्रा में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजपूत नागदा वासियों का अभिवादन स्वीकारते  नजर आए। करीब ढाई किमी पैदल नगर भ्रमण के बाद यात्रा सभा स्थल मंडी प्रांगण पहुंची। जहां सभा आयोजन हुआ।

समाज के लिए एक होकर करे कार्य

  सभा को प्रदेश संरक्षक कविता ने संबोधित करते हुए महाराणा प्रतापसिंहजी को युवाओं का मार्गदर्शन बताया। प्रदेश अध्यक्ष महिला इकाई मंजीत सिंह मिटावल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि जब भी समाज की बात आए तो एक होकर कार्य करे। कवि दर्शन लोहार ने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए हमें आगे आना चाहिए। शरद सिसोदिया एवं लाखनसिंह नवासा ने संबोधित किया। यहां प्रदेश अध्यक्ष सहेंद्रसिंह (टिंकू बन्ना), महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह मिटावल, कमलसिंह पटेल, शरद सिसोदिया, जयवर्धन सिंह गौतम, मलखानसिंह मोरी, लाखनसिंह नवासा आदि मंचासीन थे। संचालन गोवर्धनसिंह डोडिया ने किया। आभार जिलाध्यक्ष केवलसिंह चावड़ा ने माना।


« PREV
NEXT »