BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

प्रवर्तक श्री के आगामी चातुर्मास की घोषणा



   धर्म : मालव केसरी प्रसिद्ध वक्ता पुज्यपाद गुरुदेव श्री सौभाग्यमल जी म.सा के सुशिष्य सौभाग्यकुल दिवाकर श्रमणसंघीय प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय आदि ठाणा 4 का ईस वर्ष का आगामी चातुर्मास खाचरोद (जि.उज्जैन) के लिए घोषित हुआ,चातुर्मास घोषणा की सुचना मिलते सभी गुरु भक्तो ने एक दूसरे को बधाई दी।

  गुरु सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल के प्रांतीय सदस्य हेमंत वागरेचा ने बताया की प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा आदि ठाणा के आगामी चातुर्मास की घोषणा प्रवर्तक श्री की उपस्थिति मे युवाचार्य श्री महेन्द्रऋषि जी म.सा के द्वारा 3 फ़रवरी को नागपुर (महाराष्ट्र) मे आयोजित दीक्षा महोत्सव मे की गई, ईसके साथ प्रवर्तक श्री के आज्ञानुवर्ती संत-सतिया जी म.सा के आगामी चातुर्मास की घोषणा भी गई, जिसमे निमाड सौरभ महासाध्वी पूज्य श्री रमणीक श्री जी म.सा (दमु) आदि ठाणा शिवपुरी म.प्र., महासती श्री रमणीक श्री जी म.सा (रंजन) आदि ठाणा महालक्ष्मी नगर इंदौर, उप प्रवर्तीनी महासती श्री सुमनप्रभा जी म.सा (सुमन)आदि ठाणा राजगुरु नगर महाराष्ट्र,महासती श्री धर्मलता जी म.सा आदि ठाणा बालडोली गुजरात,महासती श्री चेतना जी म.सा आदि ठाणा शांताक्रुज मुंबई महाराष्ट्र, महासती श्री सौरभ सुधा जी म.सा आदि ठाणा आणन्दी पुना महाराष्ट्र मे होने की घोषणा की गई, प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय के आगामी चातुर्मास की घोषणा से सम्पूर्ण मालवा के श्री संघो मे उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया, ज्ञात हो की प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय इंदौर शहर का ऎतिहासिक चातुर्मास पुर्ण कर,पूज्य युवाचार्य श्री महेन्द्रऋषि जी म.सा के आग्रहपूर्ण बुलावे पर 500 कि.मी. का उग्र विहार कर नागपुर महाराष्ट्र मे दीक्षा महोत्सव मे निश्रा प्रदान करने के लिए पधारे है, मालवा एवं म.प्र. के गुरु भक्तो सहित खाचरोद श्री संघ के अति आग्रह पर पुज्यपाद प्रवर्तक श्री ने ईस वर्ष का चातुर्मास खाचरोद मे करने की स्वीकृत प्रदान करी, खाचरोद श्री संघ विगत 3 वर्ष से निरंतर प्रवर्तक श्री के चातुर्मास की विनती कर रहा था, मालवा एवं म.प्र. के गुरु भक्तो की विनती को मानकर पुनः महाराष्ट्र से म.प्र. की ओर पधारने एवं चातुर्मास घोषणा के लिए मालवा, निमाड, डूँगर प्रांत सहित सम्पूर्ण म.प्र. के स्थानकवासी श्री संघ के वरिष्ठजनो ने युवाचार्य श्री जी के आग्रहपूर्ण बुलावे पर म.प्र. से 500 km का उग्र विहार कर महाराष्ट्र पधारने एवं मालवा के गुरु भक्तो की विनती को मानकर पुनः महाराष्ट्र से मालवा की ओर पधारने के लिए प्रवर्तक श्री प्रकाशमुनि जी म.सा निर्भय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

  जानकारी राजगढ स्थानकवासी श्री संघ के पिंटु एवं अरूण वागरेचा के द्वारा दी गई।

« PREV
NEXT »