गुमानपुरा (सरदारपुर) । धार जिला कलेक्टर श्री पंकज जी जैन के नेतृत्व एवम सहायक आयुक्त (जनजाति कार्य विभाग) श्रीमती सुप्रिया बिसेन के मार्गदर्शन में भारत स्काउट गाइड द्वारा शा. हाई स्कूल, गुमानपुरा में चल रहे 15 दिवसीय अभिरुचि केम्प का समापन आज दिनांक 16.06.2022 को जिला संगठक श्री सुशील कुशवाहा, जिला ट्रेनिंग काउंसलर श्री राजेश भूरिया एवं ब्लॉक सचिव श्री खेल सिंह भूरिया की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ उक्त समापन कार्यक्रम में श्री कुशवाह ने स्कॉट गाइड का राष्ट्र निर्माण में योगदान एवम स्काउटिंग के उद्देश्य पर प्रकाश डाला गया । 15 दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय के स्काउट महेश अमलियार एवं कपिल निनामा ने माध्यमिक एवं हाई स्कूल गुमानपुरा के विद्यार्थियों को कौशल विकास का प्रशिक्षण प्रदान किया जिसमे विद्यार्थियों को वेस्ट मटेरियल द्वारा शून्य निवेश से कलात्मक एवं उपयोगी वस्तुओं का निर्माण बताया गया । उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्रभारी प्राचार्य श्री मोहनलाल डावर शिक्षक श्री कल्याण सिंह बुंदेला श्री भानालाल चोयल द्वारा अतिथियों का स्वागत किया । आभार संस्था के स्काउट प्रभारी अभिषेक पँवार ने व्यक्त किया ।
15 दिवसीय अभिरुचि केम्प का समापन
Times Of Malwa
6/16/2022 10:09:00 pm
Tags
प्रस्तुतकर्ता Times Of Malwa
Hello, मैं Akshay Bhandari इस वेबसाइट का Author & Founder हूँ | यहाँ हम आपको सकरात्मक समाचार और भी अन्य क्षेत्रो की जानकारी देते हैं,ताकि आपको नयी और Up to date जानकारी हमेशा मिलती रहे |

