राजगढ़(धार)। पुलिस ने मास्क नहीं पहनने वाले 25 लोगों के चालान काटे हैं। कोराना महामारी के मद्देनजर सरकार के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले और अपने मुंह पर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया । राजगढ़ नगर बस स्टैंड पर मास्क नहीं पहनने वाले लोगों का चालानी कार्रवाई की। चालानी कार्रवाई में समझाइश देते हुए पुलिस ने कहा मास्क पहनकर ही बाजार में निकले। इस कार्रवाई के दौरान एसआई दीपिका बामनिया, सत्यपाल सिंह जाट,लाखन सिह,जितेंद्र गुर्जर,मनु सिह ने बिना मास्क वालों पर नज़र रखी और चालानी कार्रवाई की।


