राजगढ़(धार)। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6टी में प्रवेश के लिए 8 फरवरी 2020 को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम 19 जून को घोषित किया गया। जिसमे लक्ष्य सेंट्रल हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा कु. अदिति पटेल का चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य अर्जुन जाट ने बताया की कु. अदिति पिता डॉ. विनोद पटेल रिंगनोद का चयन नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में हुआ है। अदिति ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होकर अपने विद्यालय सहित क्षेत्र का नाम रोशन किया एवं उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व विद्यालय के शिक्षको को दिया। अदिति के चयन पर विद्यालय के उप प्राचार्य पवन भीड़ोदिया तथा ललित कोठारी, बाबूलाल हामड, मदन चोयल, विजय हामड, ईश्वर मिस्त्री, बाबूलाल परवार, अखिलेश मोलवा आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Most Reading
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...

