मांगलिक भवन के निर्माण से मंगल कार्यो मे मिलेगी सुविधा - विधायक ग्रेवाल,ग्राम गोपालपुरा मे मांगलिक भवन एवं झींझापाडा मे सीसी रोड का भूमिपुजन किया


 सरदारपुर(धार)।  ग्रामीण क्षेत्रो मे मंगल कार्यो के लिए मांगलिक भवन नही होने से ग्रामीणो को परेशानियो का सामना करना पडता था लेकिन मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार है ओर अब ग्रामीणो को परेशान नही होना पडेगाक्योकि अब मांगलिक भवन के निर्माण होने से मंगल कार्यो मे सुविधा मिलेगी। उक्त बात क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल द्वारा ग्राम पंचायत गोन्दीखेडा ठाकुर के ग्राम गोपालपुरा मे 10 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले मांगलिक भवन के भूमिपुजन कार्यक्रम मे कही। साथ ही विधायक ग्रेवाल द्वारा ग्राम पंचायत देवीखेडा के ग्राम  झींझापाडा विधायक निधी से 05 लाख की लागत से निर्मीत होने वाले सीसी रोड का भी भूमिपुजन किया।

  इस दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्रसिंह राठौरमन्नालाल पुरोहितसुरेश द्विवेदीसुनील द्विवेदीगोन्दीखेडा ठाकुर सरपंच हीरालाल वसुनियासचिव रघुवीरसिंह राठौरदेवीखेडा सरपंच नराण औसारीगोवर्धनसिंह राठौरजगनारायणसिंह राठौरभानुप्रतापिंसह राठौरमदन मदारियादेवीखेडा सरपंच नराण औसारीविनोद धाकडशांतिलाल मसारईश्वर नायमाचिन्टु नायमाजीवन धाकडजगदीश कछावाराहुल बग्गडरामेश्वर मदारियासुनील मदारिया आदि अधिकारीकर्मचारीकांग्रेस पदाधिकारीकार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।