BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

भाजपा का जिला प्रशिक्षण वर्ग विभिन्न सत्र आयोजित कर कार्यकर्ताओं को वक्ताओं ने दिया मार्गदर्शन समापन हुआ,किसी भी प्रशिक्षण शिविर में हर एक कार्यकर्ताओं को कुछ नया प्राप्त करके जाना चाहिए- सुहास भगत संगठन प्रदेश महामंत्री


 

  


  धार - भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन धार द्वारा मोहनखेड़ा तीर्थ पर जिला प्रशिक्षण वर्ग का अंतिम दिन समापन हुआ। वर्ग समापन के अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत जी, कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,सांसद छतर सिंह दरबार,भाजपा जिला संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव यादव का मार्गदर्शन मिला। 







 संगठन महामंत्री सुहास भगत जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी प्रशिक्षण शिविर में हर एक कार्यकर्ताओं को कुछ नया प्राप्त करके जाना चाहिए वर्ग में अलग- अलग सत्र आयोजित किए जाते हैं जिसमें विभिन्न विषयों पर वक्त आपने विचार रखता है हर एक कार्यकर्ता जब कुछ सीख कर या प्राप्त कर यहां से जाता है तो वह सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में अपना बड़ा नाम कर सकता है।

  दूसरे दिन प्रदेश संगठन से नियुक्त वक्ताओं ने सात सत्र आयोजित कर कुल 15 विषयों पर भाजपा जिला पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देकर राजनीतिक गुर के साथ संगठन के प्रति समर्पित भाव और कैसे बढ़ाए इन विषयों पर बताया गया ।

 वर्ग के दूसरे दिन प्रथम सत्र भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने बदली हुई परिस्थितियों में भाजपा का दायित्व और समझ विषय पर मार्गदर्शन दिया प्रथम सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष प्रभु राठौड़ ने की इसी प्रकार द्वितीय सत्र भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राधेश्याम यादव ने भाजपा का इतिहास और विकास विषय पर अपनी बात रखी इस सत्र में अध्यक्षता पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन भायल ने की तृतीय सत्र पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा ने बहुत विस्तार योजना के बारे में जानकारी दी अध्यक्षता पूर्व मंत्री रंजना बघेल ने की इसी क्रम में नरेंद्र अटल श्रीवास्तव ने विषय 2014 के बाद आया परिवर्तन , विजय दुबे ने विषय आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा पर मार्गदर्शन दिया वर्ग की विनोद शर्मा व मुकाम सिंह रावत ने अध्यक्षता की।

 भाजपा जिला प्रशिक्षण वर्ग के समापन अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल,पूर्व सांसद सावित्री ठाकुर,जिले के पूर्व भाजपा अध्यक्ष ,पूर्व विधायक, जिला पदाधिकारी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुरे वर्ग का संचालन महामंत्री मनोज सोमानी द्वारा किया व आभार भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने किया। उक्त जानकारी भाजपा प्रशिक्षण वर्ग प्रभारी नविन बानिया ने दी।

« PREV
NEXT »