BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

योग जीवन में गुरु के समान है,जो मार्ग दिखाता है - योगाचार्य कमलेश सोनी

 



  राजगढ़(धार) । पतंजलि योग समिति राजगढ़ में गुरु पूर्णिमा का उत्सव योगिक विधि द्वारा सम्पन्न कराया गया । कार्यक्रम में दैदीप्त ज्योत जलाकर योगाचार्य ने शुभारम्भ किया उसके पश्चात गुरु वंदना कर स्मरण किया गया । पतंजलि योगाचार्य कमलेश सोनी में जीवन में गुरु की महत्ता पर प्रकाश डाला और बताया कि योग भी जीवन में एक गुरु के समान है जो कठिनाई के दौर में भी एक उच्चतम मार्ग दिखाता है और एक प्रकाश पुंज प्रदान करता है । पतंजलि योग समिति राजगढ़ परिवार ने योगाचार्य कमलेश सोनी को माला,श्रीफल तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया ।

   कार्यक्रम में उपस्थित समस्त योगियों को पतंजलि परिवार राजगढ़ की ओर से गिलोय रस प्रदान किया गया कार्यक्रम की रूपरेखा योग समिति के नितिन धारीवाल, भूपेन्द्र काकरिया, अभय मूठरिया, मनीष जैन, रितेश जैन एवं अमित जैन ने तय की । कार्यक्रम में चंचल जैन, विनय साँवलेचा, विजय बलसारा, संजय जी, दिनेश जी, आशीष मारू, बसंत जैन आदि उपस्थित थे ।

 कार्यक्रम का संचालन अंतराष्ट्रीय कलाकार राहुल व्यास ने किया । समस्त जानकारी सहायक योग शिक्षक नरेंद्र माहोरे ने प्रदान की ।

« PREV
NEXT »