राजगढ़ : राजगढ़ नगर में एक साथ 13 मंदिरों में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन पिछले 34 वर्षों से किया जा रहा है उसी क्रम में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 3 से 10 सितंबर तक किया जाएगा। सम्पूर्ण आयोजन की संचालक संस्था श्री चारभुजा युवा मंच द्वारा कार्यक्रम की तैयारी जोर शोर से की गई । 2 वर्षों से कोरोना कॉल होने के कारण जुलूस का आयोजन नहीं किया गया था। मंच द्वारा 6 सितंबर को नगर में डोल का भ्रमण कराया जाएगा । वही 7 सितंबर को दोपहर 3 बजें भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा । नगर के विभिन 13 मंदिरो में व्यास पीठो द्वारा भागवत कथा का श्रवण करवाया जाएगा । इस श्रीमद भागवत कथा की अमृत रूपी वर्षा में स्नान कर नगरवासी अपने जीवन को धन्य बनाएगें । कथा को आकर्षक बनाने के लिए मंदिरों के विशेष भव्य स्तर पर साज सज्जा भी की गई है।
जिसके अंतर्गत नगर के विभिन्न 13 मंदिरों में श्री गणपति अंबिका मंदिर (माताजी मंदिर) पर पं. हेमंत भारद्वाज, श्री चारभुजा मंदिर पर पं.मधुसूदन शर्मा किशनगढ़ देवसुरी राजस्थान वाले, श्री राम मंदिर सेन समाज पर पं मयंक शर्मा राजोद वाले, श्री राम मंदिर गवली समाज पर पं लखन शर्मा राजगढ़, श्री राम मंदिर (सरकारी मंदिर पर पं सुनील शर्मा भानगढ़ वाले, श्री राम मंदिर (दलपुरा) में पं. दीपक वैष्णव उज्जैन वाले, श्री आई माताजी मंदिर दलपुरा में पं प्रकाश शर्मा सोनगढ़ वाले श्री रामदेव मंदिर, श्री मंशा महादेव मंदिर मालीपुरा में पं. पवन शर्मा, श्री राम मंदिर राजपूत मोहल्ला में कृष्णकांत शर्मा छड़ावड़ वाले,लाल बाई फूलबाई मंदिर में पं.ओमप्रकाश शर्मा लावरिया वाले,शिव मंदिर मंडी प्रांगण में पं.अखिलेश शर्मा, कंजरोटा वाले श्री राम मंदिर देववंशीय लोहार समाज मंदिर में पं. प्रवीण शर्मा द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।

