मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्री नीरज चोपड़ा को दी बधाई,वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक में रचा इतिहास

 




  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा (जेवलिन थ्रो) में रजत पदक जीतकर इतिहास रचने पर श्री नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए श्री नीरज चोपड़ा के लिए लिखा है कि “आप देश के लिए प्रेरणा और अनमोल युवा प्रतीक हैं, भारत को आप पर गर्व हैं।” उल्लेखनीय है कि श्री नीरज चोपड़ा ने अमेरिका के यूजीन में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर दूर तक भाला फेंक कर रजत पदक अर्जित किया है।