राजगढ़ में कोरोना मुक्ति के लिये औषधि युक्त चलित महायज्ञ हुआ,महायज्ञ से होगा विषाणु का नाश ओर बनेगा धार्मिक माहौल....

 


 राजगढ़(धार)। कोरोना वायरस के प्रकोप से मुक्ति दिलाने के उद्देश्य से सराफा द्वारा राजगढ़ नगर में चलित महायज्ञ कराया गया। यह चलित महायज्ञ राजगढ़ के अति प्राचीन माताजी मन्दिर से ज्योतिषाचार्य पुरुषोत्तम भारद्वाज के शुभाशीर्वाद से ओषधि युक्त महायज्ञ पूरे नगर में भृमण कराया गया। साथ चलित महा यज्ञ को आहुति सराफा एसोसिएशन के सदस्य व नगर के लोग नज़र आए तो पंडित जी वाहन से मंत्रो का जाप करते नज़र आए।

    ज्योतिषाचार्य  गुरुदेव श्री पुरुषोत्तमजी भारद्वाज ने बताया कि हवन कुण्ड में देव प्रिय सामग्री के साथ ही विभिन्न प्रकार की औषधियों का उपयोग कर नगर में वातावरण को शुद्ध करने के साथ ही सात्विक व सकारात्मक माहौल बनाने के लिए आहुतियां दी गई।निश्चित ही औषधियों की आहूति से कई प्रकार के वायरस नष्ट होगे। साथ ही नगर में धार्मिक माहौल के साथ ही एक सकारात्मक माहौल बन पाएगा। हवन के द्वारा देवगण पितृगण ईश्वर से संकट मुक्ति की प्रार्थना की जाना यह सराफा एसोसिएशन का प्रयास सराहनीय है।

  एसोसिएशन के अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि कोरोना मुक्ति के लिये औषधि युक्त चलित महायज्ञ से लोगो मे सकरात्मक विचार का संचार होगा व विषाणु का नाश होगा ओर धार्मिक माहौल बनेगा।

  सराफा एसोसिएशन सचिव दिलीप फरबदा,संरक्षक चांदमल सोनी उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष बसन्त जैन,सेवन्तिलाल सराफ ,सहसचिव सोनिक सराफ, कोषाध्यक्ष नवीन पुराणी, कमलेश सोनी मोतीसिंह राठौर ,लाला माहेश्वरी, प्रितेश सराफ ,हरिओम सोनी, रोचक खजांची, मनोज सराफ ,विनेश जैन,चेतन सोनी ,विशाल सोनी, आजाद फरबदा, प्रफुल सराफ ,कीर्ति सराफ,आकाश जैन ,गौरव नाना सेठ संजय जैन ,दीपांश ठाकर,हेमन्त रोकड़िया सहित सदस्य ने कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महायज्ञ में बारी-बारी से आहुति दे रहे थे व नगर में भ्रमण कराने की व्यवस्था संभाली ।