अमझेरा मुक्तिधाम के विकास को मिली सौगात,10 लाख रुपये की सीसी रोड का हुआ भूमि पूजन






 



 अमझेरा। ग्राम पंचायत अमझेरा स्थित मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने के बाद आज भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह राशि आदिवासी विकास मद से स्वीकृत कराई गई है। कार्यक्रम में नगर के जनप्रतिनिधियों, सरपंच-पंच एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों की उपस्थिति रही।

  मुक्तिधाम में विकास कार्य के लिए 10 लाख रुपये की सीसी रोड की स्वीकृति पूर्व जनपद सदस्य, पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री कमल यादव के प्रयासों से दिलाई गई। भूमि पूजन कार्यक्रम में श्री कमल यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य की स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त की। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मुक्तिधाम आने-जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी तथा परिसर के विकास और सौंदर्यीकरण को भी गति मिलेगी।

 कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य प्रहलाद पारीख,भगवान  खंडेलवाल,मुरली कुशवाह,मांगीलाल पवार,प्रदीप सिंह पवार,बंशी कुशवाहा, प्रकाश राठौड़, अर्पित शर्मा, सोकत पटेल, राजेश पहलवान, भूवान कुशवाह, मदन सुनेर, हेमंत शर्मा, अशोक कुशवाहा, अंतिम मोदी, अंशुल राठौड़, कमल बामणिया, दशरथ नेता, सोनू भाभर, मानसिंह कटारे,अनिल कुशवाह,भोला केवट,मुकेश ग्रेवाल सहित अन्य नागरिक एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

 मुक्तिधाम में सीसी रोड निर्माण के साथ सौंदर्यीकरण कार्य होने से आने वाले समय में परिसर को बेहतर स्वरूप मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने विकास कार्य के लिए संबंधित जनप्रतिनिधियों एवं प्रयासकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।


Image ALT Text:
अमझेरा मुक्तिधाम में 10 लाख रुपये की सीसी रोड के भूमि पूजन कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं नागरिक

Image Caption:
अमझेरा मुक्तिधाम में सीसी रोड एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भूमि पूजन करते अतिथि एवं जनप्रतिनिधि।