स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदकों से किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस 2026, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, राष्ट्रपति पदक, पुलिस पदक, मध्य प्रदेश पुलिस, पुलिस अधिकारियों को पदक, होमगार्ड पदक, राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, सराहनीय सेवा पदक, लाल परेड मैदान भोपाल, Independence Day 2026 Madhya Pradesh






 

  स्वतंत्रता दिवस 2026 पर भोपाल के लाल परेड मैदान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के 47 अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदकों से सम्मानित किया। 9 विशिष्ट सेवा, 33 सराहनीय सेवा और 3 होमगार्ड पदक प्रदान किए गए.....


   भोपाल। 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस और होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त पदकों से सम्मानित किया। पदक अलंकरण समारोह में कुल 47 विभूतियों को सम्मानित किया गया।

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दो सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक प्रदान किए। इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति के 9 विशिष्ट सेवा पदक और 33 सराहनीय सेवा पदक प्रदान किए गए। होमगार्ड के 3 अधिकारी-कर्मचारियों को भी राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित पुलिस अधिकारी

  राष्ट्रपति के विशिष्ट सेवा पदक से योगेश देशमुख, महानिदेशक/अमनि लोकायुक्त मध्यप्रदेश; मकरन्द देऊस्कर, पुलिस महानिरीक्षक बीएसएफ नई दिल्ली; राकेश गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन; संतोष कुमार सिंह, अमनि/पुलिस आयुक्त इंदौर; मिथिलेश कुमार शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन; अवधेश कुमार गोस्वामी, उप पुलिस महानिरीक्षक कल्याण/लेखा पुलिस मुख्यालय भोपाल; शिवकुमार पटेल, निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर (सेवानिवृत्त); वाल्टर हेनरी एक्का, प्रधान आरक्षक 25वीं वाहिनी विसबल भोपाल तथा देवेन्द्र कुमार कौशल, प्रधान आरक्षक (आर्म्स) 1159, 7वीं वाहिनी भोपाल को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

  सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक पाने वालों में कृष्णावेणी देशावतु, धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया, विजय कुमार खत्री, मनोज कुमार राय, गीतेश कुमार गर्ग, एलरिज विनसेन्ट सिंह, राजेश सहाय, दुर्गेश कुमार राठौर, नीरज पाण्डेय, रूपेश कुमार द्विवेदी, सीमा अलावा, आशीष खरे, दिनेश कुमार सिंह, वीरेन्द्र सिंह, संजय सिंह ठाकुर, निधि श्रीवास्तव, राजू गोराने, मनीता राय, मनोज कुमार दुबे, प्रवीण सिंह, राजेन्द्र प्रसाद, प्रवीण पंवार, कुंजेश श्रीवास्तव, प्रेम किशोर व्यास, उमराव प्रसाद जाटव, संतोष मेहरा, अशोक राव सावंत, महेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र कुमार दुबे, श्रीराम मिश्रा, कल्याण सिंह, सुशील कुमार चौबे और रवीन्द्र मिश्रा शामिल हैं।

होमगार्ड के तीन स्वयंसेवकों को राष्ट्रपति पदक

  सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति के होमगार्ड तथा नागरिक सुरक्षा पदक से संतोष कुमार शुक्ला, स्वयंसेवी लांस नायक क्रमांक-45 जिला शाजापुर; सुनील कुमार जैन, स्वयंसेवी सीक्यूएम क्रमांक-57 जिला उज्जैन तथा नरेन्द्र अवस्थी, स्वयंसेवी लांस नायक क्रमांक-35 जिला इंदौर को सम्मानित किया गया।

दो सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक प्रदान

  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सर्वोत्कृष्ट जीवन रक्षा पदक से स्व. मनोहर सिंह चौहान, जिला मंदसौर को मरणोपरांत उनके प्रतिनिधि के माध्यम से तथा राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, जिला दमोह को सम्मानित किया।

परेड में 22 टुकड़ियों ने लिया हिस्सा

  स्वतंत्रता दिवस समारोह की भव्य परेड में पुलिस बैंड सहित कुल 22 टुकड़ियों ने भाग लिया। इनमें महाराष्ट्र पुलिस बल, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल, सशस्त्र सीमा बल, सीमा सुरक्षा बल, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, हॉक फोर्स, एसटीएफ, महिला विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, रेल पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, गाइड गर्ल्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, पुलिस बैंड तथा अश्वारोही दल शामिल रहे।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

  समारोह में मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल, एडीजी पी. साई मनोहर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक चंचल शेखर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सोलोमन यश कुमार मिंज, संभाग आयुक्त भोपाल कर्मवीर शर्मा, पुलिस आयुक्त संजय कुमार, आयुक्त जनसंपर्क मनीष सिंह, पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायण चारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक इरशाद वली सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

  स्वतंत्रता दिवस 2026 के इस समारोह में राष्ट्रपति पदकों से सम्मानित पुलिस, होमगार्ड और नागरिक सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों-कर्मचारियों ने उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान प्राप्त किया।